Pages

मुल्क राज शर्मा बने प्रदेशाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रधानाचार्य संघ की कमान जिला कांगड़ा के संसारपुर टैरेस स्कूल के प्राचार्य मुल्क राज शर्मा को सौंपी गई है। हमीरपुर के टाउन हाल में संघ की राज्यस्तरीय बैठक संघ के पूर्व अध्यक्ष पीससी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से मुल्कक राज शर्मा को संघ का राज्य अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को महासचिव सहित संपूर्ण कार्यकारिणी के चयन का अधिकार दिया गया।
प्रदेश  स्तरीय चुनाव के लिए लाहोल स्पीति को छोड़ कर अन्य सभी 11 जिलों से 179 प्राचार्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। संघ ने पढ़ाई की गुणवता के लिए प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग करने का निर्णय लिया। उन्होने कहा कि स्कूलों के संचालन के दौरान प्राचार्यों को उत्पन समस्याओं को लेकर भी संघ एकजुटता के साथ अपनी समस्याओ को प्रदेश सरकार और विभाग के समक्ष रखेगा। प्राचार्यो से आहवान किया गया है कि वे अपनी समस्याए संध को प्रेषित करें।
इस दौरान हमीरपुर से वी के शर्मा, अजय पुरी, अषोक सोनी, प्रवीण डोगरा, एच एस राणा, हंस राज, तारा चन्द राणा व पूर्ण सिंह, शिमला से कमल जीत ठाकुर, जोगिन्द्र  ,कांगड़ा से ओ पी वशिष्ठ, अनिल नाग व विनोद चौधरी ,मण्डी से सुशील कुमार,  सीता राम बंसल व कमलेश गुप्ता बिलासपुर से किशोरी लाल, रवि कांत सुरे्श व राजेश वर्मा, सोलन से नरेन्द्र, प्रताप कौशल, चम्बा से बी के चन्द्र, सुधीर सहगल, सिरमौर से राजिन्द्र वर्मा, उना से राजेन्द्र कौशल, एन के बाली और  पवन शर्मा मौजूद थें।

0 टिप्पणियाँ to "मुल्क राज शर्मा बने प्रदेशाध्यक्ष"

Leave a comment